आज दिनांक 16 मार्च को कुर्मी समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट की और अभी कुछ दिन पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी ने सदन में पूज्य सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 100 एकड़ जमीन पर सरदार बल्लभ भाई पटेल इंप्लायमेंट पार्क (सेवा योजन) बनाए जाने की घोषणा के फलस्वरूप उन्हें आभार पत्र के साथ साथ प्रशंसा मान पत्र भेंट किया गया और उनके इस निर्णय के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई l
प्रतिनिधि मंडल में श्री अरुण कुमार सिन्हा सेवा निवृत अपर मुख्य सचिव एवं संस्थापक संरक्षक सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच, डॉ क्षेत्रपाल गंगवार पूर्व सदस्य माध्यमिक शिक्षक चयन आयोग उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच,श्री विजय सिंह निरंजन सेवा निवृत अपर मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मक्षत्री महा सभा,श्री अवनीश सिंह सदस्य विधान परिषद,श्री शशांक वर्मा सदस्य विधान सभा,श्री अशोक मेहता चेयरमैन कम्युनिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री,श्री डी एम कटियार अध्यक्ष कूर्मक्षत्री सभा लखनऊ,श्री सर्वेश कटियार अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मक्षत्री महा सभा एवं श्री ज्ञान सिंह पटेल सर्व सेवा प्रमुख पटेल प्रतिनिधि सभा लखनऊ सम्मिलित रहे l
शिष्टाचार भेंट के दौरान काफी सकारात्मक चर्चा हुई l
पंजीकरण संख्या:37/21/01/2023
Copyright © spbvm. Developed by Boffin Web Technology